Lokwani News

Lokwani News

img
मेरठ

ग्राम पांचली खुर्द की जमीन पर फर्जी पट्टा—जांच समिति ने सौंपा 12 सूत्रीय मांगपत्र

लोकवाणी संवाददाता, मेरठ।

ग्राम पांचली खुर्द के खसरा नंबर 603 की करोड़ों की ग्राम सभा भूमि पर फर्जी पट्टा कराए जाने के आरोपों को लेकर मामला गर्मा गया है।

भारतीय किसान यूनियन इंडिया के जिलाध्यक्ष सज्जन गुर्जर के नेतृत्व में जांच समिति ने प्रशासन को 12 बिंदुओं का मांगपत्र सौंपा।

समिति ने फर्जी नामों, विवादित बैनामों, विरोधाभासी रिपोर्टों और कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग की।

साथ ही भूमाफिया प्रदीप जैन व ऋतु जैन की भूमिका की जांच और जमीन पर किसी भी तरह के कब्जे/निर्माण पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *