Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

बंद मकान से लाखों की चोरी, चोर DVR उखाड़ कर ले गए

लोकवाणी बागपत

बागपत। थाना कोतवाली बागपत क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर 12 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी, 45 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

इसके साथ ही चोर CCTV का DVR भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान न हो सके।

पीड़िता फरजाना पत्नी राशिद, निवासी कस्बा बागपत ने कोतवाली बागपत में दी गई तहरीर में बताया कि 13 दिसंबर 2025 को वह अपनी बेटी के इलाज के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थीं।

घर बंद था और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे कीमती जेवरात व नकदी चोरी कर ली।

चोर जाते समय सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सिस्टम (DVR) भी निकाल कर ले गए, जिससे पुलिस को सुराग न मिल सके।

घटना के बाद पीड़िता को भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक आघात भी पहुंचा है।

पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी गया सामान बरामद कराया जाए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *