लोकवाणी शामली ||
नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन अरविन्द संगल ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान चेयरमैन अरविन्द संगल ने राष्ट्रपति का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भेंट के अवसर पर चेयरमैन ने नगर के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्थानीय निकायों की भूमिका से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें जनसेवा के कार्यों में निरंतर समर्पण एवं ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी।






