Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

किसान यूनियन कार्यलय पर चौधरी चरण सिंह को किया नमन

बागपत लोकवाणी ||

नगर के किसान यूनियन कार्यालय पर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया |

तथा उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

चौधरी चरण सिंह द्वारा किए गए किसान हित कार्यों पर चर्चा हुई।

भारतीय किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने नम आँखो से चौधरी साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की |

किसानों ने एक स्वर में कहा चौधरी साहब द्वारा जमींदारी प्रथा खत्म कर हम सबको किसान बनाया, उनके द्वारा किया गया कार्य पीढ़ियाँ याद रखेगी |

तथा इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा |

इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा, चौधरी विजयपाल सिंह, चौधरी इन्द्रपाल सिंह, चौधरी उपेंद्र तोमर, चौधरी जगपाल सिंह, चौधरी कंवरपाल सिंह, दीपक पंडितजी, जितेन्द्र वर्मा, अश्वनी ठाकुर, अंकित ठाकुर व कार्यकर्ता मौजूद रहे |

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *