गुरु गोविंद सिंह की जयंती व केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह के जन्मदिवस पर रालोद कार्यालय में प्रसाद वितरण
लोकवाणी बागपत ||
आज नगर में राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती एवं लोकप्रिय केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर प्रोफेशनल मंच के जिला अध्यक्ष अश्वनी तोमर द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड संख्या 6 से विनोद शर्मा जी, ओमवीर गुरु, ओमवीर ढाका, अनुभव ढाका सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर सामाजिक समरसता, सेवा और सौहार्द का संदेश दिया गया।






