Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

किरठल की सादिका पहुंची तहसील दिवस, डीएम अस्मिता लाल ने दिखाई संवेदनशीलता

लोकवाणी बागपत ||

तहसील दिवस के दौरान किरठल गांव से पहुंची दिव्यांग युवती सादिका से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मुलाकात की।

डीएम ने सरल, सहज और अपनत्व भरे स्वभाव के साथ सादिका की समस्या को गंभीरता से सुना।

सादिका ने भावुक होते हुए बताया कि उसके हाथ की उंगलियां नहीं हैं, जिससे उसे दैनिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर डीएम अस्मिता लाल ने तत्परता दिखाते हुए सर्जरी कराने का आश्वासन दिया।

डीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को आवश्यक निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने सादिका का हाल-चाल जाना और युवती का संपर्क नंबर भी स्वयं लिया, ताकि मामले पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

डीएम की इस संवेदनशील और मानवीय पहल को देखकर तहसील परिसर में मौजूद राहगीरों और फरियादियों ने सराहना की।

लोगों ने कहा—
डीएम हो तो ऐसी!

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *