Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

पाली गांव की समस्याओं पर किसानों की आवाज़ बुलंद, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

लोकवाणी बागपत ||

बागपत जिले के गांव पाली में किसानों व ग्रामीणों की गंभीर समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह (सत्ते) चौहान के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी के नाम उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने अनट्रीटेड सीवेज पानी खेतों में छोड़े जाने, अक्षरधाम–देहरादून एक्सप्रेसवे निर्माण से क्षतिग्रस्त सड़कों, जल निकासी की समस्या तथा गांव में बैंक शाखा न होने से बुजुर्गों को पेंशन प्राप्त करने में हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाया।

एसडीएम ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों तक प्रकरण पहुंचाने और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

किसानों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद की

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *