लोकवाणी न्यूज़ ||
आलमपट्टी चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों एवं भारत सरकार की चुप्पी के विरोध में प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष विवेक कुमार राय ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, मंदिरों पर हमले तथा महिलाओं व बच्चों के साथ बर्बरता के कारण हिंदू समुदाय पलायन को मजबूर है, जो अत्यंत चिंताजनक है।

उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में ठोस और निर्णायक कार्रवाई की मांग की।
जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद व जिला मीडिया प्रभारी नागेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत सरकार को कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप कर हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
जिला महासचिव गोपाल वर्मा एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेन्द्र यादव ने चेतावनी दी कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह क्षेत्रीय शांति व भारत की अंतरराष्ट्रीय साख के लिए नुकसानदेह होगा।
प्रदर्शन में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






