Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

साप्ताहिक बाजार में वार्डवासियों की आवाज बने सभासद मोंटी चौहान, मौके पर पहुंचकर कराया समाधान

लोकवाणी बागपत ||

वार्ड 16 से सभासद एवं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नगर अध्यक्ष मोहन उर्फ मोंटी चौहान वार्डवासियों के बीच पहुंचे और साप्ताहिक बाजार से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान वार्डवासियों ने बाजार में हो रही अव्यवस्थाओं और परेशानियों से उन्हें अवगत कराया।

मोंटी चौहान ने बाजार लगाने वाले विक्रेताओं को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि वार्डवासी उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी हैं।

उन्होंने कहा, “आपका व्यापार चले, हमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन वार्डवासियों को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दोनों के हित में काम हो, यही जरूरी है।

बाजार में एक वार्डवासी को हुई समस्या की सूचना मिलते ही मोंटी चौहान मौके पर पहुंचे और स्थिति को समझकर तुरंत समाधान कराया।

उनके इस कदम से वार्डवासियों में संतोष और भरोसा देखने को मिला।

वार्डवासियों ने जनप्रतिनिधि के रूप में मोंटी चौहान की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *