बागपत लोकवाणी ||
बागपत शहर में यमुनाघाट मंदिर सेवा समिति की ओर से सर्व हिन्दू समाज के सहयोग से पक्का घाट पर माता श्री यमुना जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर क्षेत्र के सभी सनातन प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, क्योंकि अब तक यमुना जी के तट पर विधिवत पूजा-अर्चना के लिए कोई स्थायी स्थान उपलब्ध नहीं था।


भूमि पूजन कार्यक्रम में विद्वान पंडितों द्वारा हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-पाठ संपन्न कराया गया।
इसके पश्चात माता श्री यमुना जी के भव्य मंदिर की नींव रखी गई और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में नगर के सनातन प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर भविचंद कश्यप (भाजपा सभासद), प्रदीप धामा (किसान यूनियन NCR अध्यक्ष), विक्की चौहान पाली, मोहित सिंह (BJP किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी), संजय रुहेला (सभासद), विनोद शर्मा (सभासद प्रतिनिधि), करण कश्यप, ललित कुमार, मोनू गुप्ता, मोंटी चौहान (सभासद), मांगे प्रजापति, नीरज शास्त्री, मनीष शर्मा, राजकुमार कश्यप सहित बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी मौजूद रहे।






