लोकवाणी बागपत |
पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवीकलाँ में नवनिर्मित पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया गया।

यह चौकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी व क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।






