Lokwani News

Lokwani News

बागपत

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस

भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर भगवान की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान करा, वस्त्र आभूषण से सुशोभित कर लगाया खीर का भोग,पं राजेन्द्र शर्मा को परशुराम पुरस्कार भेंट किया गया।

भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस के अवसर पर सम्मनित करते हुए लोग

खेकड़ा अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण ब्राह्मण समाज खेकड़ा के तत्वाधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का प्राकट्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिव मंदिर पट्टी अहिरान में स्थापित भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को गंगाजल, पंचामृत से स्नान कराकर, श्रद्धालुओं ने यज्ञोपवित, वस्त्र, फूल मालाओं से सुशोभित कर मंत्रोंच्चारण के साथ आरती के उपरांत खीर का भोग लगाया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी पंडित राजेंद्र शर्मा को ब्राह्मण समाज खेकड़ा की ओर से पटका, पगड़ी, स्मृति चिन्ह भेंटकर भगवान परशुराम पुरस्कार भेट किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित अखिलेश शास्त्री जी ने भगवान का पूजन कराया और आरती के उपरांत खीर का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि समाज के बुजुर्गो को सम्मान देकर नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान होती है। और समाज में सद्भभाव की भावना प्रवाहित होती है। शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आशु शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अनुज शर्मा, अरविंद शर्मा, मोहित भारद्वाज, विशाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, पप्पू शर्मा, अखिलेश कौशिक, कुलदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष उमेश शर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *