ब्राह्मण समाज खेकड़ा की बैठक में सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष उमेश शर्मा को समाज का चौधरी व प्रतिनिधि चुना गया।
समाज के सम्मानित बुजुर्गों ने उन्हें परंपरागत सामाजिक पगड़ी बांधकर सौरम-गोला में आयोजित सर्वखाप पंचायत में शामिल होने का आदेश दिया।

निर्देशानुसार उमेश शर्मा तीन दिवसीय पंचायत में शामिल होकर आज खेकड़ा लौट आए।
पंचायत में हुई चर्चाओं और लिए गए निर्णयों की जानकारी वे शीघ्र ही पूरे समाज को उपलब्ध कराएंगे।







