लोकवाणी बागपत ||
बागपत: वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए HPV व सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला बागपत द्वारा जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया।

प्रधानाचार्या गायत्री जी व अमित (JSI & RT India Foundation) ने छात्राओं को स्वच्छता व टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
डॉ. मयंक गोयल ने HPV को सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण बताया, जबकि डॉ. सुरुचि ने HPV वैक्सीन के महत्व पर जानकारी दी।
इस दौरान अभिमन्यु गुप्ता व दीपक गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
छात्राओं को स्वास्थ्य, पोषण व नियमित जांच के प्रति जागरूक किया गया।







