लोकवाणी बागपत | 1 जनवरी 2026
अत्यधिक शीतलहर एवं कड़ाके की सर्दी को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने जनपद बागपत के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों हेतु दिनांक 02 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया है।
यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
अवकाश के दौरान विद्यालयों में समस्त शैक्षणिक गतिविधियाँ स्थगित रहेंगी।
आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे।
— लोकवाणी न्यूज़





