Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

हिसावदा में नशा मुक्त समाज पर संगोष्ठी, सामूहिक संकल्प लिया

लोकवाणी बागपत।

एडुग्लोरी फाउंडेशन के तत्वाधान में ग्राम हिसावदा में “नशा मुक्त समाज–सामूहिक जिम्मेदारी, साझा संकल्प” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर ललित राणा, जिला जाट महासभा अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका, शिक्षाविद, प्रधानाचार्य, शिक्षक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में शामिल हुए।

वक्ताओं ने नशे को समाज के लिए घातक बताते हुए इसके खिलाफ सामूहिक जागरूकता और निरंतर प्रयासों पर जोर दिया।

कार्यक्रम में स्वामी कृष्ण विश्रुतपाणी महाराज का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

सफल आयोजन पर संयोजक अरुण मलिक को बधाई दी गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *