Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर गरजे रालोद कार्यकर्ता, सुभाष चंद कश्यप के नेतृत्व में एसपी को सौंपा मांग पत्र

लोकवाणी मेरठ ||

मेरठ के सरधना तहसील क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ में सोनू कश्यप की नृशंस हत्या (जिंदा जलाने की घटना) को लेकर जनाक्रोश देखने को मिला।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता सुभाष चंद कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए और पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में घटना की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा जीवन-यापन के लिए कृषि भूमि आवंटन की मांग की गई।

रालोद नेताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *