Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

अग्रवाल मंडी टटीरी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भंडारा, नीरज शर्मा का स्वागत

लोकवाणी बागपत ||

कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा जी का भव्य स्वागत किया गया।

नीरज शर्मा ने रिबन काटकर भंडारे का शुभारंभ किया और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन में ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोगों में संजीव शर्मा, अंकुर शर्मा, राजू शर्मा, सुनील शर्मा, पिंटू शर्मा, उमा दत्त शर्मा, मास्टर हरिओम जी, मास्टर सुनील जी, रोहित गोयल, मनोज गुप्ता, एडवोकेट नीरज शर्मा, विपिन शर्मा, मास्टर गजराज शर्मा एवं पंडित वेद प्रकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *