Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

डॉ. आंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार: अभिमन्यु गुप्ता

लोकवाणी बागपत ||

बागपत, 14 अप्रैल 2026:
अग्रवाल धर्मशाला, अग्रवाल मंडी टटीरी में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया।

कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि डॉ. आंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे और उनके योगदान को देश सदैव स्मरण रखेगा।

उन्होंने वंचित एवं दलित वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।

रेड क्रॉस समिति के सभापति पंकज गुप्ता ने कहा कि डॉ. आंबेडकर सदैव जनमानस के हृदय में जीवित रहेंगे।

वहीं कोषाध्यक्ष डॉ. मयंक गोयल ने कहा कि उनका समानता, न्याय और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष समाज को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर दीपक गोयल, अमन गोयल, राजीव शर्मा, अशोक कुमार (जय श्री राम), विभोर जिंदल, अशोक गोयल, राजीव गोयल, पवन आर्य (पूर्व सभासद), मनोज मित्तल, मनीष सिंघल, रणबीर कश्यप, राजवीर आर्य, हेमकांत आर्य, मुकेश गोयल, डॉ. रामलाल, आर्य भूषण आर्य, अंकित गोयल, सोनू कश्यप सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *