लोकवाणी बड़ौत ||
बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 301, ग्राम जवाहरपुर मेवला में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशल त्यागी ने कहा कि बाबासाहेब ने सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर एक सशक्त, समरस और लोकतांत्रिक भारत की नींव रखी।
उन्होंने अपना पूरा जीवन वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया।
उनके विचार और आदर्श आज भी हमें न्यायपूर्ण, समतामूलक और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबासाहेब को कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, मनोज पहलवान, मिथिलेश राजपूत, बूथ अध्यक्ष राकेश आर्य, प्रवेश गुर्जर, आकाश दीक्षित, शहजाद, अशोक दीक्षित, समीर परवीन, अंकुर राणा, अमित महाशय, अरुण गुर्जर, वरुण मुंडेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद






